- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त...
Panna News: भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

- भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Panna News: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा निर्वाचन उपरांत नये प्रदेशाध्यक्ष हेमंत विजय खण्डेलवाल की नियुक्ति पर पन्ना भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने कार्यकाल में संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा व लगन से कार्य करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन को मजबूती देने का काम किया है। साथ ही जमीनी स्तर पर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। सभी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मध्य प्रदेश संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि जिन्होंने एक योग और अनुभवी नेतृत्व को हम सभी के बीच में लाकर मध्य प्रदेश संगठन को एक नई दिशा देने का काम किया।
हम सभी आशा नहीं पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि हम अपने नए प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल के कुशल नेतृत्व में दिन प्रतिदिन नए आयामों को गढऩे का काम सतत् करते रहेंगे। इस दौरान जिला मंत्री कविता चाणक्य रैकवार, राजकुमारी लोधी, नेहा गुप्ता, दीपेश व्यास, रत्नेश पटैरिया, शंशाक वर्मा, रज्जू जडिया, राकेश शर्मा, रविकांत मिश्रा, राजेश गुप्ता, अजय पाठक, पार्थ मेहदेले, धर्मेन्द्र नामदेव, संदेश अग्रवाल, अरविंद सिगंरोल,अमन सेन, राजेश शाह, हिमांशु विश्वकर्मा, अब्दुल कायुम, महेश साहू, अशोक विश्वकर्मा, सौरभ मिश्रा, राजेश शाह, मृत्युंजय अधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   3 July 2025 12:32 PM IST