- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- पत्नी के इंकार से भड़के पति ने जलाई...
Pune City News: पत्नी के इंकार से भड़के पति ने जलाई उसकी बाइक

भास्कर न्यूज, पुणे। शिवणे इलाके में देर रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति और पत्नी के बीच सहमति न बनने के बाद राजकुमार इरन्ना सुतार (27, समर्थनगर, सिंहगढ़ रोड) ने अपनी पत्नी श्र्वेता विजय काटकर (27, सदगुरु गैलेक्सी अपार्टमेंट, दांगट इंडस्ट्रियल एरिया) की ज्युपिटर मोपेड में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
वारजे मालवाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना 22 मार्च की रात लगभग 1 बजकर 17 मिनट पर हुई।
शिक्षित विवाहित दंपति के बीच यह विवाद लंबे समय से चल रहा था। शादी के कुछ महीनों बाद ही श्र्वेता मायके लौट गई थी और करीब डेढ़ साल से दोनों अलग रह रहे थे। उस रात राजकुमार पत्नी को वापस ससुराल आने के लिए दबाव डालने गया, लेकिन श्र्वेता ने साफ इंकार कर दिया। गुस्से में आकर राजकुमार ने पेट्रोल डालकर मोपेड में आग लगा दी। आग इतनी तेज थी कि मोपेड पूरी तरह जलकर राख हो गई।
Created On :   23 March 2026 7:00 PM IST












