Pune City News: पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्थानांतरण, 30 मार्च से पाषाण में शुरू होगी नई सुविधा

पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्थानांतरण, 30 मार्च से पाषाण में शुरू होगी नई सुविधा
नए केंद्र पर ही होगी अपॉइंटमेंट प्रक्रिया

भास्कर न्यूज, पुणे। शहर में पासपोर्ट सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन ने मुंढवा स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को पाषाण स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। नई सुविधा 30 मार्च से पाषाण स्थित मोंट क्लेयर बिल्डिंग में शुरू हो जाएगी।

वर्तमान में यह केंद्र घोरपड़ी-मुंढवा रोड के पिंगले बस्ती स्थित जीरो वन बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 30 मार्च या उसके बाद की अपॉइंटमेंट रखने वाले सभी आवेदकों को अब नए पाषाण केंद्र पर ही उपस्थित होना होगा।

इस बदलाव को लेकर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हडपसर, कोरेगांव पार्क, विमान नगर, खराड़ी और कोंढवा जैसे पूर्वी इलाकों के निवासियों ने दूरी बढ़ने और यात्रा में अधिक समय लगने पर चिंता जताई है।

वहीं, पिंपरी-चिंचवड़, औंध, बानेर, हिंजवड़ी और बालेवाड़ी जैसे पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के लोगों के लिए यह स्थान अधिक सुविधाजनक माना जा रहा है।

Created On :   23 March 2026 7:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story