Pune City News: पुणे ग्रैंड साइकिल टूर में साइकिल सवार आपस में टकराए

पुणे ग्रैंड साइकिल टूर में साइकिल सवार आपस में टकराए
  • 15 मिनट तक रोकी गई प्रतियोगिता, घायल खिलाड़ियों को तत्काल उपचार

भास्कर न्यूज, पुणे। मुलशी तहसील के मुलशी–कोलवण रोड पर पुणे ग्रैंड चैलेंज साइकिल टूर के दौरान साइकिल सवार एक-दूसरे से टकरा गए। इस सामूहिक हादसे में कई खिलाड़ी घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, रेस जब कोलवण रोड से गुजर रही थी, तभी अचानक साइकिल सवार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे थे। एक खिलाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद पीछे से आ रहे खिलाड़ी एक के बाद एक टकराते चले गए और देखते ही देखते साइकिल सवारों का ढेर लग गया।

इस हादसे में कई खिलाड़ी सड़क से फिसलकर किनारे जा गिरे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अधिकांश खिलाड़ियों को मामूली चोटें लगने के कारण तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। घटना के बाद करीब 15 मिनट तक रेस को रोका गया, जिसके बाद प्रतियोगिता दोबारा शुरू की गई।


Created On :   20 Jan 2026 3:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story