आंकड़े: बोर्ड परीक्षाओं में घटी नकलचियों की संख्या, फिर भी दूसरे स्थान पर पुणे

बोर्ड परीक्षाओं में घटी नकलचियों की संख्या, फिर भी दूसरे स्थान पर पुणे
  • छत्रपति संभाजीनगर अव्वल
  • इस वर्ष पकड़े गए 446 नकलची
  • दूसरे स्थान पर पुणे

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जानेवाली 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा में नकल करनेवाले विद्यार्थियों की संख्या घटी है, फिर भी नकल के मामले में पुणे महाराष्ट्र में दूसरे स्थान पर है। जबकि छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) नकल के मामले में प्रथम स्थान पर है। छत्रपति संभाजीनगर ने पिछले साल का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोंकण विभाग में सबसे कम नकल के मामले दर्ज किए गए हैं। कोल्हापुर में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। ये आंकड़े महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी से सामने आए हैं।

- इस वर्ष पकड़े गए 446 नकलची

इस साल राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 446 विद्यार्थी नकल करते पाए गए। इसमें 12वीं कक्षा के 306 और 10वीं कक्षा के 140 विद्यार्थियों का समावेश हैं। राज्य की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं हाल ही में खत्म हुई हैं। हर साल की तरह इस साल भी राज्य बोर्ड ने नकल मुक्त अभियान चलाया था। न केवल शिक्षा विभाग बल्कि राजस्व विभाग भी नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत था। लेकिन इस साल 10वीं की परीक्षा में पिछले साल से ज्यादा नकल हुईं। 2023 में राज्य में 10वीं कक्षा की परीक्षा में 116 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 140 हो गई है। 2023 में 12वीं की परीक्षा में राज्य में 345 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए थे। इस वर्ष यह संख्या घटकर 306 हुई है।

पुणे विभाग में पकड़े गए कुल 87 विद्यार्थी

पुणे विभाग में 2023 में 12वीं की परीक्षा में 88 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गये। 2024 में यह संख्या घटकर 68 हो गई है। वहीं 2023 में 10वीं क्लास के 14 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए थे। 2024 में यह संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इस साल इस विभाग में कुल 87 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए हैं। पिछले साल की तुलना में पुणे में 12वीं की परीक्षा में नकल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। हालांकि सभी 9 विभागों पर विचार करें, इस वर्ष नकलचियों की संख्या घटना के बावजूद पुणे विभाग दूसरे स्थान पर है।

2023 और 2024 में कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में नकल करने वाले विद्यार्थी (विभाग के अनुसार)

विभाग वर्ष 2023 वर्ष - 2024

छत्रपती संभाजीनगर 111 142

पुणे 88 68

लातूर 38 26

नागपूर 52 18

नाशिक 13 23

अमरावती 20 11

मुंबई 19 11

कोल्हापुर 3 0

कोकण 1 07

कुल 345 306


2023 और 2024 में कक्षा 10वी की परीक्षाओं में नकल करने वाले विद्यार्थी (विभाग के अनुसार)

विभाग वर्ष 2023 वर्ष 2024

छत्रपती संभाजीनगर 30 86

पुणे 14 19

लातूर 8 10

नागपूर 26 13

नाशिक 33 6

अमरावती 4 5

मुंबई 1 1

कोल्हापुर 0 0

कोकण 0 0

कुल 116 140

Created On :   28 March 2024 2:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story