पुणे: घर में ही गिरने से मंत्री दिलीप वलसे पाटील हुए घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

घर में ही गिरने से मंत्री दिलीप वलसे पाटील हुए घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
  • दिलीप वलसे पाटील बुधवार रात अपने ही घर में गिरे
  • उनके हाथ और पैरों में चोट आई

डिजिटल डेस्क, मंचर (पुणे)। राज्य के सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटील बुधवार रात अपने ही घर में गिर पड़े। गिरने से उनके हाथ और पैरों में चोट आई है। उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वलसे पाटील की बेटी पूर्व वलसे ने बताया कि उनके दाएं हाथ और दाएं पैर में चोट के कारण संभवत: ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और इलाज के बाद वे जल्दी ही ठीक हो कर अपने सामाजिक कार्यों में सक्रीय होंगे।


Created On :   28 March 2024 2:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story