- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- थंड से बचाव हेतु अलाव पर प्रतिबंध...
Pune City News: थंड से बचाव हेतु अलाव पर प्रतिबंध के विरोध में पतित पावन संगठन का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज, पुणे। शहर में बढ़ती सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में पतित पावन संगठन ने गुरुवार को महापौर आयुक्त नवल किशोर राम के सरकारी निवास के बाहर कंडे जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि आयुक्त का यह निर्णय अन्यायपूर्ण होने के साथ ही जनता की मूलभूत गरजों की भी अनदेखी करता है।
राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन वायु प्रदूषण का हवाला देकर पुणे महापालिका ने शहरभर में अलाव जलाने पर रोक लगाई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर आयुक्त राम की व्यापक आलोचना हो रही है। नागरिकों का कहना है कि शहर में बढ़ते वाहन, नदी किनारे और अन्य भागों में जलाया जाने वाला कचरा, निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन न होना, ये सभी प्रदूषण के बड़े कारण हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं की जाती।
पतित पावन संगठन का कहना है कि केवल अलाव पर प्रतिबंध लगाकर प्रदूषण कैसे कम होगा? शहर में कचरा प्रबंधन, अवैध बांधकाम और नदियों की दुर्दशा की अनदेखी करते हुए आम नागरिकों की गरजों पर बंधन लगाना अनुचित है।
संगठन ने आयुक्त के निवास स्थान के बाहर प्रतीकात्मक अलाव जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह आंदोलन पतित पावन संगठन के शहराध्यक्ष स्वप्नील नाइक के नेतृत्व में किया गया, इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश भिलारे, व्यापारी गठबंधन के अध्यक्ष अक्षय जम्बुरे, मिलिंद तिकोने, अमर लश्करे, अशोक परदेशी, योगेश पाटिल, प्रज्योत पवार, सूरज पोटे उपस्थित थे।
Created On :   21 Nov 2025 6:54 PM IST












