- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- 41 वार्डों के 53.50 लाख मतदाता तय...
Pune City News: 41 वार्डों के 53.50 लाख मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

- मनपा चुनाव की प्रारूप मतदाता सूची घोषित
- सबसे ज्यादा मतदाता सुस-बाणेर-पाषाण वार्ड में
- वोटर लिस्ट में 3 लाख 468 डुप्लिकेट वोटर
भास्कर न्यूज, पुणे। राज्य चुनाव आयोग के बताए शिड्यूल के मुताबिक पुणे महापालिका ने वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी है। मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम ने गुरुवार को वार्डों की मतदाता सूची घोषित की। इसके मुताबिक आगामी मनपा चुनाव में 41 वार्डों में कुल 35 लाख 51 हजार 469 मतदाता उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मतदाता संख्या के हिसाब से वार्ड नौ ( सुस-बाणेर-पाषाण) में सबसे ज्यादा 1 लाख 60 हजार 242 , जबकि सबसे कम 60205 मतदाता वार्ड 39 ( अप्पर सुपर इंदिरानगर) में हैं।
राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव लेने की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक पुणे मनपा प्रशासन ने वार्ड संरचना तैयार की। इसके तहत पुणे मनपा चुनाव में कुल 41 वार्ड हैं, जिनमें से 40 वार्ड चार सदस्यीय और एक वार्ड (38 नंबर ) पांच सदस्यीय है। उसके बाद प्रशासन ने आरक्षण ड्रॉ भी निकाला। ड्रॉ के साथ ही मनपा चुनाव विभाग ने वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया था। राज्य चुनाव आयोग ने पहले 14 अक्टूबर को मनपा चुनाव के लिए वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम घोषित किया था। उस समय तय कार्यक्रम के अनुसार 6 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची जारी कर आपत्तियां और सूचनाएं मंगाई जाना थीं, लेकिन चुनाव आयोग ने कार्यक्रम में बदलाव किया। पहले 14 नवंबर को मतदाता सूची घोषित होना थी। हालांकि, तारीख आगे बढ़ा दी गई और 20 नवंबर को सूची घोषित करने का रिवाइज्ड शिड्यूल बनाया गया। आखिरकार गुरुवार को मनपा प्रशासन ने वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची घोषित की।
38 नंबर दूसरा सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला वार्ड
मनपा आयुक्त कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुक्त नवलकिशोर राम ने प्रारूप मतदाता सूची घोषित की। सबसे ज्यादा मतदाता वाले वार्ड में दूसरे नंबर पर वार्ड 38 है, जहां (बालाजीनगर-आंबेगांव-कात्रज) 1 लाख 48 हजार 769 मतदाता हैं। वार्ड 38 शहर का एकमेव पांच सदस्यीय वार्ड है, जहां से पांच नगरसेवक चुने जाएंगे। सबसे कम मतदाता वाले वार्ड में दूसरे नंबर पर वार्ड 20 (शंकर महाराज मठ-बिबवेवाड़ी) है। वहां सिर्फ 65061 मतदाता हैं।
वोटर लिस्ट में 3 लाख 468 डुप्लिकेट वोटर
मनपा आयुक्त ने बताया कि शहर में कुल तीन लाख 468 डुप्लिकेट वोटर मिले हैं और उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे ड्राफ्ट लिस्ट में नाम, पता, वोटर नंबर और वार्ड की जानकारी ध्यान से चेक कर लें। अगर कोई गलती मिलती है, तो वे तुरंत करेक्शन एप्लिकेशन भरें ताकि अंतिम मतदाता सूची सही हो और वोट देने के अधिकार का बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सके।
27 नवंबर तक सुझाव और आपत्तियां दर्ज करें
प्रारूप मतदाता सूची पर 27 नवंबर तक आपत्तियां और सुझाव दिए जा सकते हैं। आपत्तियों पर विचार कर अंतिम सूची 5 दिसंबर को जारी की जाएगी। उसके बाद 8 दिसंबर तक मतदान केंद्र तय कर 12 दिसंबर को अंतिम मतदान केंद्रवार मतदाता सूची घोषित की जाएगी।
कहां-कितने मतदाता
वार्ड नंबर - वॉर्ड का नाम - मतदाता की संख्या
1. कलस - धानोरी - 1,05,713
2. फुलेनगर - नागपुर चाल - 78,626
3. विमाननगर - लोहगांव - 1,07,028
4. खराड़ी - वाघोली - 1,24,667
5. कल्याणीनगर - वड़गांव शेरी - 82,132
6. येरवड़ा - गांधीनगर - 72,507
7. गोखलेनगर - वाकड़ेवाड़ी 80,451
8. औंध - बोपोड़ी 90,799
9. सुस - बाणेर- पाषाण - 1,60,242
10. बावधन - भुसारी कॉलोनी - 79,278
11. रमणबाग कॉलोनी - शिवतीर्थ नगर - 70,605
12. शिवाजीनगर - मॉडल कॉलोनी - 72,480
13. पुणे स्टेशन – जय जवान नगर - 76,136
14. कोरेगांव पार्क - घोरपड़ी मुंढवा - 71,819
15. मांजरी बुद्रुक - केशवनगर - 1,11,735
16. हड़पसर - सातववाड़ी 91,422
17. रामटेकरी मालवाड़ी - वैदुवाड़ी- 82,044
18. वानवड़ी सालुंके विहार 71,113
19. कोंढवा खुर्द - केसरबाग 102,593
20. शंकर महाराज मठ - बिबवेवाड़ी - 65,051
21. मुकुंदनगर -सेलबारी पार्क 69,122
22. काशेवाड़ी- डायस प्लॅट - 73,002
23. रविवार पेठ - नाना पेठ - 79,726
24. कसबा गणपति - कमला नेहरू - 70,707
25. शनिवार पेठ - महात्मा फुले मंडई - 71,765
26. घोरपड़े पेठ - गुरुवार पेठ - 67,008
27. नवी पेठ - पर्वती - 70,838
28. जनता बसाहट - हिंगणे खुर्द - 73,024
29. डेक्कन जिमखाना - 68,668
30. कर्वेनगर- हैप्पी कॉलोनी - 69,211
31. मयूर कॉलोनी- कोथरूड - 81,449
32. वारजे पॉपुलर नगर - 87,438
33. शिवने खड़कवासला धायरी - 1,14,882
34. नर्हे - वड़गांव बुद्रुक - 1,04,798
35. सन सिटी माणिकबाग - 69,802
36. सहकारनगर - पद्मावती - 79,925
37. धनकवड़ी - कात्रज डेयरी - 74,519
38. बालाजीनगर आंबेगांव इंदिरानगर - 1,48,769
39. अपर सुपर इंदिरानगर - 62,205
40. कोंढवा बुद्रुक - येवलेवाड़ी - 98,913
41. मोहम्मदवाड़ी - उंड्री - 1,19,167
कुल मतदाता (41 वार्ड) - 35, 51,469
Created On :   21 Nov 2025 2:57 PM IST












