Pune News: ताम्हिणी घाट में थार 500 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 युवकों की मौत; तीन दिन बाद मिली जानकारी

ताम्हिणी घाट में थार 500 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 युवकों की मौत; तीन दिन बाद मिली जानकारी
  • ड्रोन की मदद से खोज अभियान तेज़ किया गया
  • ड्रोन सर्वे के दौरान ही खाई में गिरी थार कार और युवकों के शव दिखाई दिए

भास्कर न्यूज, पुणे। मानगांव हाइवे पर स्थित ताम्हिणी घाट में सड़क हादसा हुआ है। एक थार कार 500 फीट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार छह युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना का पता हादसे के तीन दिन बाद चला, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताम्हिणी घाट के खतरनाक मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधी गहरी खाई में जा गिरी। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा सोमवार रात को हुआ था। घटना लंबे समय तक सामने न आने के कारण खोज अभियान देर से शुरू हो पाया।

दो दिनों से लापता छह युवकों की तलाश के दौरान पुलिस को उनका अंतिम मोबाइल लोकेशन ताम्हिणी घाट में मिला। इसके बाद ड्रोन की मदद से खोज अभियान तेज़ किया गया। ड्रोन सर्वे के दौरान ही खाई में गिरी थार कार और युवकों के शव दिखाई दिए।

पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। खाई की गहराई और इलाके की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीर बताते हुए जांच शुरू कर दी है।

Created On :   20 Nov 2025 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story