- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- सांसद खेल महोत्सव तैराकी में विवान...
Pune City News: सांसद खेल महोत्सव तैराकी में विवान और अनय ने जीते पदक

भास्कर न्यूज, पुणे।
तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विवान सोरटे और अनय पाध्ये ने पदक जीते। तिलक टैंक में खेली गई प्रतियोगिता में तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया7 विजेताओं को नकद पुरस्कार, सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय सहकार और नागरिक विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विजेताओं को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत आवश्यक है और कोई शॉर्टकट काम नहीं आता। कार्यक्रम में संयोजक मनोज एरंड़े और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
खो-खो का खिताब रमनबाग मित्र मंडल ने जीता
सांसद खेल महोत्सव खो-खो प्रतियोगिता का खिताब रमनबाग मित्र मंडल ने जीता। फाइनल में उसने सन्मित्र टीम को पराजित किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए वेदांत गायकवाड़ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तो सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर श्रेयस महारुगड़े बने। सन्मित्र टीम के अधिराज सार्वगौड़ को सर्वश्रेष्ठ आक्रामक खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। पुणे ईगल्स तीसरे स्थान पर, जबकि अमर क्रीड़ा मंडल चौथे स्थान पर रहा।
-लड़कियों के समूह में ईगल्स टीम ने बाजी मारी
अंडर-14 वर्ग की लड़कियों के वर्ग में नूतन क्रीड़ा मंड़ल विजेता रहा। अंतिम मुकाबले में उन्होंने अहिल्यादेवी क्रीड़ा मंडल को हराया। वेदिका ओक को सर्वश्रेष्ठ संरक्षक, और आराध्या खराड़े को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। तृतीय स्थान महिलाश्रम संघ और चौथा स्थान पुणे ईगल्स को मिला। अंडर- 18 वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिता का चैंपियन नवमहाराष्ट्र रहा। फाइनल में नवमहाराष्ट्र ने रमनबाग मित्र मंडल को पराजित किया। रमनबाग टीम के श्रीकांत कोली को सर्वश्रेष्ठ संरक्षक श्री वसबे को सर्वश्रेष्ठ आक्रामक खिलाड़ी और समर्थ चव्हाण को सर्वश्रेष्ठ बहुआयामी खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। लड़कियों के समूह में ईगल्स टीम ने बाजी मारी। फाइनल में आर्य क्रीड़ोध्यारक महिला टीम को हराया। तृतीय और चौथे स्थान पर क्रमशः महिलाश्रम और अहिल्यादेवी क्रीड़ा मंडल रहे। सांसद मुरलीधर मोहोल ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
Created On :   21 Nov 2025 6:12 PM IST












