- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रायगढ़
- /
- रायगढ़ तट पर दिखी संदिग्ध नौका, तलाश...
Raigad News: रायगढ़ तट पर दिखी संदिग्ध नौका, तलाश जारी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

- इलाके में भारी पुलिस दल तैनात
- तट पर दिखी संदिग्ध नौका
Raigad News. पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने रायगड जिले के रेवदांडा समुद्र तट के पास एक संदिग्ध नाव की तलाश तेज कर दी है। इसे पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नौका बताया जा रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात भारतीय नौसेना के राडार पर यह नाव रेवदांडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखी गई थी। यह मछली पकड़ने वाली नौका संभवतः पाकिस्तानी है, लेकिन नाव का पता लगाने के बाद ही इसकी पहचान और अन्य विवरणों की पुष्टि हो सकेगी।
एक अधिकारी ने पहले बताया था कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऐसा संदेह है कि नाव बहकर रायगड तट तक आ गई होगी। इस बीच रायगड तट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद रायगड पुलिस, बम निरोधक दस्ता, त्वरित प्रतिक्रिया बल, नौसेना और तटरक्षक बल के जवान रात को ही मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रात में नाव तक पहुंचने में कठिनाई हुई।
इलाके में भारी पुलिस दल तैनात
एक अधिकारी ने बताया कि रायगड पुलिस अधीक्षक अंचल दलाल ने खुद एक नौका के जरिए संदिग्ध नाव तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें लौटना पड़ा।
Created On :   7 July 2025 8:17 PM IST