- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- एड्स से बचाव की दी गई जानकारी
रीवा न्यूज: एड्स से बचाव की दी गई जानकारी

डिजिटल डेस्क रीवा .संपूर्ण सुरक्षा केंद्र मेडिकल कॉलेज रीवा द्वारा राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनगवां के सभी छात्राओं के बीच जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मैनेजर पुष्पराज विश्वकर्मा द्वारा सभी छात्राओं को एचआईवी/ एड्स, यौन गुप्त रोग के फैलने के कारणों तथा बचाव के बारे में बताया गया. इसके साथ-साथ टीबी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. बताया गया तथा आज ज्यादातर 15 से 49 वर्ग की युवा वर्ग इस बीमारी की जानकारी न होने के अभाव में ग्रसित हो रहे हैं. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे युवाओं को जागरुक कर जांच करने के लिए प्रेरित करना है . कार्यक्रम के दौरान 2017 एक्ट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम में ओआरडब्ल्यू जैनेंद्र श्रीवास्तव, सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं, सभी छात्राएं उपस्थित रही.
Created On :   22 Sept 2026 5:45 PM IST












