रीवा न्यूज: युवक ने जहर खाकर दी जान, जेब में मिला सुसाइड नोट

युवक ने जहर खाकर दी जान, जेब में मिला सुसाइड नोट
थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है

डिजिटल डेस्क रीवा।शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत भुंडहा गांव में रहने वाले एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि युवक ने पत्नी सहित ससुराल के कुछ अन्य लोगों से प्रताडि़त होकर आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार, मृतक अमन तिवारी की जेब से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का जिक्र किया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में युवक के पोस्टमार्टम के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। परिजन ने बताया कि मायके में मौजूद पत्नी को बुलाने अमन गया था। लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के अड़ियल रवैये और लगातार मिल रही प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की जेब से मिले कथित सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद से इसकी सत्यता का पता लगाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।


Created On :   22 Sept 2026 4:44 PM IST

Tags

Next Story