Rewa News: संविधान हमारी न्याय व्यवस्था का सजग प्रहरी, प्रधान जिला न्यायाधीश

डिजिटल डेस्क,रीवा। संविधान दिवस के अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीर्वाद भिलाला के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चंद्र राय ने कहा कि संविधान हमारी न्याय व्यवस्था का सजग प्रहरी है और हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिये ताकि किसी के मौलिक अधिकारों का हनन न हो सके। इस अवसर पर जिला न्यायालय रीवा के समस्त न्यायाधीशगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला न्यायालय के अधिकारी तथा कर्मचारीगण, लीगड एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।
सविधान गौरव दिवस का आयोजन
संविधान दिवस के अवसर पर जिला एवम सत्र न्यायलय रीवा प्रांगण मे सविधान गौरव दिवस संतोष मिश्रा स्वामी के मुख्य अतिथि और अनूप सिंह संतोष कुमार अवधिया के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष मिश्रा स्वामी द्वारा कहा गया है कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था और 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया भारत का संविधान अपनी विशेषता के कारण पूरे विश्व में सबसे विस्तृत, मानव सभ्यता के और मानव के अधिकारों की दृष्टि से अपना विशेष स्थान रखता है।
अध्यक्षता कर रहे हैं अनूप सिंह एड. ने कहा कि भारत के संविधान में सभी के अधिकारों को संरक्षित किया गया है समानता का अधिकार समान अवसर का अधिकार और सभी को व्यवसायिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान किया गया है विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष कुमार अवधिया एड. ने कहा कि भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ने से प्रत्येक भारतीय के मन में भारत का होने का गौरव प्राप्त होता है। जैसे ही हम प्रस्तावना पढ़ते हैं तो शुरू में ही हम भारत के लोग लोग बोलते हैं तो यह महसूस होता है कि भारत की स्वतंत्रता स्वच्छता और संप्रभुता भारत के लोगों में निहित है ।
Created On :  
