satna news: ट्रक से भिड़ी कार, कानपुर के 6 यात्री घायल

ट्रक से भिड़ी कार, कानपुर के 6 यात्री घायल
कानपुर से देवी दर्शन के लिए मैहर आ रहा था परिवार

सतना। कोठी बस स्टैंड के पास गुरुवार तडक़े तेज रफ्तार कार एक ट्रक से भिड़ गई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला अंतर्गत ग्राम जरिया से एक परिवार कार में सवार होकर देवी दर्शन के लिए मैहर आ रहा था, तकीरबन 5 बजे कोठी बस स्टैंड के पास पहुंचते ही चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में कार सवार रमाकांत अग्निहोत्री 70 वर्ष, उनकी पत्नी पदमा अग्निहोत्री 65 वर्ष, मीनाक्षी 45 वर्ष, यती अग्निहोत्री 9 वर्ष, रागिनी मिश्रा 29 वर्ष और त्रिलोकीनाथ दास पिता हरीनाथ दास 65 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे डायल 112 के आरक्षक कुलदीप सिंह और पायलट उपेन्द्र सिंह ने घायलों को बाहर निकालकर आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़तों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Created On :   10 July 2026 1:17 PM IST

Tags

Next Story