सतना न्यूज: रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सतना स्टेशन पहुंचे पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक

रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सतना स्टेशन पहुंचे पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक
पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने रविवार को सतना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

भास्कर न्यूज सतना

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित सतना दौरे से पहले पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने रविवार को सतना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता, समयसीमा तथा यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


Created On :   13 July 2026 2:45 PM IST

Tags

Next Story