SATNA NEWS: पत्नी ने प्रेमी से मिलकर बनाई पति की हत्या की साजिश

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर बनाई पति की हत्या की साजिश

सतना

रामपुर बाघेलान पुलिस ने ३ माह से अधिक समय से लापता युवक का रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम टीकर स्थित ससुराल में शव दफन मिलने के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। जेल भेजे गए आरोपियों में सुनील कुशवाहा पिता दशरथ कुशवाहा 20 वर्ष निवासी ग्राम टीकर थाना गोविंदगढ जिला रीवा और मृतक की पत्नी आंचल यादव पति विपिन कुमार यादव 20 वर्ष निवासी भगदेवरा मौहार टोला के नाम शामिल हैं।

पहले कुआं, फिर गड्ढे में दफनाई थी लाश

रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि २५ मार्च को आरोपी सुनील कुशवाहा मृतक विपिन कुमार पिता संतू २० वर्ष निवासी मौहार टोला-भगदेवरा के घर आया था और वहीं रुका था। २६ मार्च को सुनील, विपिन को घुमाने के बहाने टीकर स्थित उसकी ससुराल ले गया था। उसी दिन सुनील और उसके दोस्त संदीप बहरोलिया पिता वीरेन्द्र ने मृतक विपिन यादव के साथ बैठकर शराब पीने के बाद विपिन की हत्या कर लाश पहले कुएं में फेक दिए थे। बाद में पुलिस की पूछताछ के दबाव में आकर लाश कुएं से निकालकर सुनील कुशवाहा के घर से कुछ दूर पर जमीन में गाड़़ दिए थे। पुलिस के मुताबिक सुनील कुशवाहा और आंचल यादव के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी के बाद भी आंचल से मिलने आता था।

Created On :   11 July 2026 2:46 PM IST

Tags

Next Story