- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- गरीब सेना नेअधीक्षण अभियंता को...
SATNA NEWS: गरीब सेना नेअधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा
सतना
गरीब सेना ने जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिष्चित करने हेतु 13 सूत्रीय मांगो को लेकर म.प्र.पू.वि.वि.कं.लि. के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का शीघ्र समाधान नही होने पर जनांदोलन की चेतावनी दी।गरीब सेना के पूर्व पार्षद महिन्द्र वर्धन पप्पू ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। यदि बिन्दुवार समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता है, तो संगठन जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।
Created On :   11 July 2026 1:49 PM IST
Next Story












