satna news: विंध्य चैंबर ने किया नगर निगम कार्यालय का घेराव

विंध्य चैंबर ने किया नगर निगम कार्यालय का घेराव
कमिश्नर के नहीं आने पर धरने पर बैठे शहर के व्यापारी

सतना

जिले की प्रमुख व्यापारिक संस्था विंध्य चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शहर की समस्याओं को लेकर मंगलवार को 37 सहयोगी संस्थाओं और व्यापारियों के साथ नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। सुबह करीब 11:30 बजे विंध्य चेंबर के अध्यक्ष सतीज सुखीजा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में व्यापारी नगर नियम कार्यालय पहुंचे । समस्याओं से जुड़े ज्ञापन देने के लिए जब नगर निगम कमिश्नर प्रदर्शनकारियों से नहीं मिले तो व्यापारी आक्रोशित हो गए और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं । प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक नगर निगम कमिश्नर ज्ञापन नहीं लेंगे यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम कार्यालय में पुलिस बल के साथ सीएसपी और एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया भी मौके पर हैं । चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखीजा का आरोप है कि सतना स्मार्ट सिटी होने के बाद भी यहां की सड़कों में गड्ढे, चारों तरफ अतिक्रमण और घरों में साफ स्वच्छ पानी नहीं पहुंच पा रहा है । इस वजह से शहर के कारोबारी और आमजन परेशान हैं । उन्होंने बताया कि इसके पहले भी नगर निगम कमिश्नर से शहर की समस्याओं के निराकरण को लेकर चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी । मगर इस मामले में उनका रवैया सकारात्मक नहीं रहा । इसके बाद सर्वसम्मति से नगर निगम कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया, ताकि समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा जा सके ।

Created On :   14 July 2026 2:55 PM IST

Tags

Next Story