- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- मैहर जिले के नादन-देहात थाना...
Satna News: मैहर जिले के नादन-देहात थाना अंतर्गत हाइवे पर ट्रक से भिड़ी कार, 4 घायल

- सभी को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया
- राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बरहिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई।
Satna News: मैहर जिले के नादन-देहात थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बरहिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में कुसुम कली पति पुरुषोत्तम कुशवाहा 45 वर्ष, उपेन्द्र पुत्र पुरुषोत्तम कुशवाहा 27 वर्ष, पार्वती कुशवाहा 50 वर्ष और सुषमा कुशवाहा 21 वर्ष, निवासी गोविंदगढ़-रीवा घायल हो गए।
सभी को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया, जहां उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार बुधवार सुबह मैहर में देवी दर्शन और 2 वर्षीय बालक का मुंडन कराने के बाद वापस जा रहे थे।
तभी शाम लगभग 5 बजे उनकी कार क्रमांक एमपी 17 जेडसी 1647 आगे जा रहे हाइवा क्रमांक एमपी 19 जेडसी 5421 से भिड़ गई। दुर्घटना में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
Created On :   19 Jun 2025 2:32 PM IST