Satna News: जालसाजी का आरोपी 10 महीने बाद पहुंचा सलाखों के पीछे

जालसाजी का आरोपी 10 महीने बाद पहुंचा सलाखों के पीछे
तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया, लेकिन गिरफ्तारी फिर भी नहीं हुई।

Satna News: जालसाजी के मामले में 10 माह से फरार चल रहे आरोपी विवेक पुत्र जगदीश तिवारी 28 वर्ष, निवासी धौरहरा, थाना अमरपाटन, ने अंतत: कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि आरोपी विवेक ने अपने दूसरे भाई विपिन तिवारी और बहन पूजा पति विनीत मिश्रा के साथ मिलकर पुराने कर्मचारी संजय साकेत के दस्तावेजों पर एक कार फाइनेंस कराई और फरवरी 2024 में साढ़े 6 लाख में उसका सौदा पुरानी बस्ती मैहर निवासी समीर खान से कर लिया। लिखा-पढ़ी के बावजूद आरोपियों ने किस्त बकाया होने का झांसा देकर गाड़ी सुपुर्द नहीं की।

9 महीने की जद्दोजहद के बाद हुई थी कायमी

लगभग 9 महीने तक हाथ-पैर मारने के बाद अंतत: पीड़ित समीर ने कोतवाली में शिकायत की, जिस पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया, लेकिन गिरफ्तारी फिर भी नहीं हुई। कई जगह शिकवा-शिकायत करने पर अंतत: आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया, तो जून में पूजा को जेल भेजा गया। तीसरे आरोपी विवेक के जेल जाने के बाद इस मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है।

Created On :   9 Oct 2025 2:31 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story