Satna News: दिव्यांग यात्री को कांस्टेबल ने गोद में उठाकर कराए मां शारदा के दर्शन

दिव्यांग यात्री को कांस्टेबल ने गोद में उठाकर कराए मां शारदा के दर्शन
कांस्टेबल की सहृदयता और सेवाभाव से दिव्यांग दर्शनार्थी भाव-विभोर नजर आया।

डिजिटल डेस्क,सतना। देवी दर्शन के लिए बड़ी उम्मीद के साथ मैहर मंदिर पहुंचे दिव्यांग युवक के सामने तब बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई, जब सीढ़ी मार्ग पर भारी भीड़ के चलते आगे चलना मुश्किल हो गया।

यह देखकर ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रोहित तिवारी ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए लगभग नाउम्मीद हो चुके दर्शनार्थी को गोद में उठाकर मंदिर के ऊपरी तल तक पहुंचाने में सहायता की और भीड़ से बचाकर दर्शन कराते हुए वापस भी लाए।

कांस्टेबल की सहृदयता और सेवाभाव से दिव्यांग दर्शनार्थी भाव-विभोर नजर आया। वह दर्शन के पश्चात खुशी-खुशी अपने घर के लिए लौट गया।

Created On :   27 March 2026 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story