- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- ऑटो चालक को भेजा जेल, मां-बेटी की...
Satna News: ऑटो चालक को भेजा जेल, मां-बेटी की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी

डिजिटल डेस्क,सतना। ड्राइवर से सांठगांठ कर ऑटो-रिक्शा में बैठने वाली सवारियों के गहने और नकदी चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों की तीन दिवसीय रिमांड गुरुवार दोपहर को समाप्त होने पर अमरपाटन पुलिस ने न्यायालय का रुख किया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने ऑटो चालक प्रभाकर पुत्र रमेश कुशवाहा 21 वर्ष, निवासी उदयपुर-मैहर, को जेल भेजने का आदेश दिया, तो वहीं गहनों की बरामदगी और गिरोह की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए जांच टीम के आग्रह पर सविता शेंडे 50 वर्ष, निवासी बेराड़ी-सिटी कोतवाली, जिला सिवनी और उसकी बेटी वंदना पति शेखर शेंडे 30 वर्ष, की रिमांड बढ़ाते हुए 28 मार्च तक एक बार फिर पुलिस की कस्टडी में भेज दिया।
ये था मामला
गौरतलब है कि बीते 10 जनवरी को रीवा के ट्रांसपोर्ट नगर से बस में बैठकर अमरपाटन पहुंचने के बाद साधना तिवारी अपने गांव कठहा जाने के लिए जैसे ही एक सीएनजी ऑटो में बैठीं थीं, जिसमें पहले से दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थे।
बीच रास्ते में फोन आने का बहाना बनाकर ऑटो चालक ने बीच रास्ते में उतार दिया, जिसके बाद वे दूसरी गाड़ी से घर पहुंचीं और बैग खोलकर देखा तो उसमें रखी ज्वेलरी समेत नकदी गायब थी।
Created On :   27 March 2026 2:10 PM IST












