Satna News: सिटी कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी के प्रकरण में युवक को किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी के प्रकरण में युवक को किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी उगल दिए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क,सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को नीरज पुत्र रामकृत सिंह, निवासी प्रभात विहार कॉलोनी, अपनी कार से धवारी चौराहे पर पहुंचे, तभी आरोपी अजय उर्फ दादू पुत्र धनंजय सिंह 35 वर्ष, निवासी उत्तरी पतेरी, थाना सिविल लाइन, ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मगर जब नीरज ने मना किया तो गाली-गलौज करते हुए दो साथियों के साथ मिलकर पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस घटना की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई और लगभग 40 दिन की खोजबीन के बाद मुख्य आरोपी अजय सिंह को पकड़ लिया गया, उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी उगल दिए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Created On :   25 March 2026 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story