- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- उचेहरा थाना अंतर्गत ट्रैक्टर की...
Satna News: उचेहरा थाना अंतर्गत ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक दर्जन बकरियों की मौत

डिजिटल डेस्क,सतना। उचेहरा थाना अंतर्गत बिचवा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक दर्जन से ज्यादा भेड़-बकरियों को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि बहोरी पाल, कमलेश पाल और विजय कोल, मंगलवार शाम को अपनी-अपनी बकरियां लेकर जंगल से गांव लौट रहे थे।
इस दौरान रास्ते में तेजी से ट्रैक्टर लेकर आए आरोपी युवक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर जा रहीं बकरियों को रौंद दिया और भाग निकला। इस घटना में 12 से ज्यादा बकरियों की मौत हो गई, जिसकी सूचना तुरंत परसमनिया चौकी में दी गई तो पुलिस कायमी कर जांच में जुट गई।
देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को बिचवा के घने जंगल से बरामद कर लिया, तो वहीं अब आरोपी की खोजबीन तेज कर दी है।
Created On :   25 March 2026 2:13 PM IST












