Satna News: कोटर पुलिस ने अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी को नागपुर से किया गिरफ्तार

कोटर पुलिस ने अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी को नागपुर से किया गिरफ्तार
रेप और पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर मंगलवार दोपहर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डिजिटल डेस्क,सतना। कोटर पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि बीते 1 मार्च को 15 वर्षीय लड़की लापता हो गई, जिसके परिजन की सूचना पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर एक टीम को नागपुर-महाराष्ट्र रवाना कर नाबालिग को खोज निकालते हुए आरोपी कुंवर प्रांशू सिंह पुत्र शिवेन्द्र सिंह 32 वर्ष, निवासी अकौना, को पकड़ लिया गया।

बयान के बाद बढ़ी धारा

दोनों को सतना लाकर कोर्ट में नाबालिग के बयान कराए गए, जिसमें उसने आरोपी के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी कर लगातार दैहिक शोषण करने का खुलासा किया। ऐसे में रेप और पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर मंगलवार दोपहर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Created On :   25 March 2026 1:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story