- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पेप्टेक सिटी गोलीकांड, मुख्य आरोपी...
Satna News: पेप्टेक सिटी गोलीकांड, मुख्य आरोपी समेत 2 भेजे गए जेल

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पेप्टेक सिटी कॉलोनी में 22 मार्च की सुबह 10 लाख के लेनदेन को लेकर गौरव सिंह उर्फ गोलू 35 वर्ष, निवासी छींदा, थाना नागौद, पर हत्या के इरादे से फायर कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रघुराज सिंह उर्फ रघू पुत्र सुखेन्द्र सिंह 48 वर्ष, निवासी ललचहा, थाना नागौद और रूदन सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह 36 वर्ष, निवासी धनखेर, थाना नागौद, को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो मैग्जीन, 5 जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा, एक राइफल और एक जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।
लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू
टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस रघुराज उर्फ रघू सिंह के नाम पर है, जबकि 30-बोर राइफल का लाइसेंस फरार आरोपी डब्बू सिंह के नाम पर जारी है। इस वारदात में लाइसेंस शस्त्रों का दुरुपयोग पाए जाने पर पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी है।
वहीं इस मामले में डब्बू सिंह, कान्हा सिंह, वैभव सिंह, छंगू सिंह, लिटिल उर्फ दीपदास सिंह और ड्राइवर ओमकार फरार चल रहे हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Created On :   25 March 2026 1:38 PM IST












