Satna News: सेंट्रल लॉक तोड़कर दुकान से नकदी समेत लैपटॉप किया चोरी

सेंट्रल लॉक तोड़कर दुकान से नकदी समेत लैपटॉप किया चोरी
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है।

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत रीवा रोड पर संचालित कार डेकोरेशन का ताला तोडक़र चोरों ने नकदी समेत लैपटॉप पार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अभिलाष कुमार पुत्र कृष्णकुमार शुक्ला 32 वर्ष, निवासी मारूति नगर- सिटी कोतवाली, बीते काफी समय से सीएमए मार्केट की दुकान नंबर 13 में सतना कार डेकोर का संचालन कर रहे हैं।

सोमवार की रात को तकरीबन 9 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए, तब देर रात अज्ञात बदमाशों ने शटर और सेंट्रल लॉक तोडक़र काउंटर से 10 हजार नकदी समेत लैपटॉप चोरी कर लिया।

मंगलवार सुबह दुकान आने पर जब व्यापारी को चोरी की बात पता चली तो उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी, जिस पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है।

Created On :   25 March 2026 1:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story