Satna News: चैत्र नवरात्र के छठवें दिन 90 हजार श्रद्धालु पहुंचे मैहर

चैत्र नवरात्र के छठवें दिन 90 हजार श्रद्धालु पहुंचे मैहर
मंगलवार को लगभग 90 हजार भक्तों ने मां शारदा के दरबार में मत्था टेका।

डिजिटल डेस्क,सतना। चैत्र नवरात्र की छठवीं तिथि पर मां शारदा शक्तिपीठ मैहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बस, ट्रेन, टैक्सी और निजी वाहनों से पवित्र नगर पहुंचे भक्तों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए मां के दर्शन किए।

श्रद्धालुओं में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की संख्या काफी ज्यादा रही, जिनकी सहूलियत के लिए पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य समेत अलग-अलग विभागों की टीमें लगातार मोर्चे पर डटी रहीं। मंगलवार को लगभग 90 हजार भक्तों ने मां शारदा के दरबार में मत्था टेका।

बालक के सिर पर आई चोट

मेला के भीड़भाड़ में सीढ़ियों पर गिरने से एक बालक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक यूपी के मऊ से पिता लवकुश पासवान और परिजनों के साथ मैहर आया 5 वर्षीय अंश उत्साह के साथ सीढिय़ों के रास्ते दर्शन करने जा रहा था।

इस दौरान भीड़भाड़ में संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ी पर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आ गई। यह घटना होते ही परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद लेते हुए बच्चे को फौरन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आ गया।

Created On :   25 March 2026 2:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story