- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सलाखों के पीछे पहुंचा प्राणघातक...
Satna News: सलाखों के पीछे पहुंचा प्राणघातक हमले का चौथा आरोपी

डिजिटल डेस्क,सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक पर कट्टे से फायर कर हत्या की कोशिश करने वाले चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि बीते 7 जनवरी को अनिकेत गौतम पुत्र कामता प्रसाद, के साथ रीवा रोड पर मारपीट कर हत्या के इरादे से फायर करने की घटना सामने आई थी, जिसमें अपराध पंजीबद्ध कर अलग-अलग समय पर आरोपी अनुज उर्फ प्रशांत तिवारी 22 वर्ष, शिव उर्फ आकाश अग्निहोत्री 26 वर्ष और ऋषभ शुक्ला 28 वर्ष, को पकड़ लिया गया था, मगर कई आरोपी फरार चल रहे थे।
खोजबीन के बीच चौथे आरोपी हिमांशु पुत्र रज्जन तिवारी 22 वर्ष, निवासी गोरइया, थाना कोटर, को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह हिरासत में लेते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
Created On :   25 March 2026 2:57 PM IST












