Satna News: अवैध वसूली के आरोप पर एएसआई और कांस्टेबल सस्पेंड

अवैध वसूली के आरोप पर एएसआई और कांस्टेबल सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ बुधवार को शिकायत प्राप्त हुई थी

डिजिटल डेस्क,सतना। मैहर जिले के ताला थाना अंतर्गत पठरा गांव में एक युवक को आपराधिक प्रकरण में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने के आरोप सामने आने पर सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार रावत और कांस्टेबल धनंजय तिवारी को पुलिस कप्तान अवधेश प्रताप सिंह ने निलंबित कर दिया है।

दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन में आमद दर्ज कराने के निर्देश देते हुए विस्तृत जांच अमरपाटन एसडीओपी ख्याति मिश्रा को सौंप दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ बुधवार को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर प्रारंभिक जांच के पश्चात एसपी ने कड़े कदम उठाए और जिले के पुलिस स्टाफ को यह संदेश देने का प्रयास किया कि जनहित को प्रभावित करने के साथ भ्रष्टाचार अथवा अवैध वसूली किसी तरह स्वीकार नहीं की जाएगी।

Created On :   27 March 2026 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story