Satna News: मझगवां पुलिस अंतर्गत सलाखों के पीछे पहुंचा रेप का आरोपी

मझगवां पुलिस अंतर्गत सलाखों के पीछे पहुंचा रेप का आरोपी
26 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डिजिटल डेस्क,सतना। मझगवां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई आदित्य नारायण सिंह धुर्वे ने बताया कि बीते 2 मार्च को जब युवती अपने खेत पर अकेली थी, तभी आरोपी सतेन्द्र कुमार पुत्र राजमन यादव 34 वर्ष, ने उसे पकड़ लिया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाते हुए थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एससी-एसटी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई, जिसे 26 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Created On :   27 March 2026 1:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story