- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सिविल लाइन थाना अंतर्गत उमरी में...
Satna News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत उमरी में घुसा बेकाबू हाइवा, बड़ा हादसा टला

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन थाना अंतर्गत पन्ना नाका उमरी की गली नंबर-2 में गुरुवार रात को तकरीबन साढ़े 10 बजे तब अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब पन्ना की तरफ से तेज रफ्तार में आया हाइवा क्रमांक एमपी 17 एचएच 3400 सीधे जाने की बजाय एकदम से मोडक़र गली में घुस आया।
हाइवे की रफ्तार देखकर गली में मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि वाहन गली में कुछ दूर चलने के बाद रुक गया, जिससे कोई जनहानि तो नहीं हुई, मगर स्थानीय लोग दहशत में जरूर आ गए। इस घटनाक्रम से भडक़े लोगों ने जैसे ही ड्राइवर को नीचे उतारा तो वह नशे में पूरी तरह धुत मिला।
ऐसे में सिविल लाइन पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी ड्राइवर को चित्रकूट जाना था, मगर नशे में रास्ता भटककर गली में घुस गया।
Created On :   27 March 2026 1:45 PM IST












