- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- हाइवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर,...
Satna News: हाइवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 गंभीर

By - Bhaskar Hindi |21 Nov 2025 2:15 PM IST
घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
Satna News: मैहर थाना क्षेत्र में ही हरनामपुर बाइपास मोड़ पर तेज रफ्तार कार की ठोकर लगने से बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मैहर निवासी संजीत शुक्ला 25 वर्ष और रामनगर निवासी विनीत तिवारी 26 वर्ष, गुरुवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में हरनामपुर बाइपास रोड से आगे बढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे उतर गई, तो वहीं मोटरसाइकिल समेत दोनों युवक भी दूर जा गिरे।
हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग निकले, तो वहीं घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिर पर गंभीर चोट के कारण संजीत को जबलपुर रेफर कर दिया गया है, वहीं पुलिस दोनों वाहन जब्त कर जांच में जुट गई है।
Created On :   21 Nov 2025 2:15 PM IST
Next Story












