- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- तापमान ४३ के पार, संभाग में सतना...
Satna News: तापमान ४३ के पार, संभाग में सतना सबसे गर्म, सूरज के तेवर तल्ख, सड़सों पर सन्नाटा

- तापमान ४३ के पार, संभाग में सतना सबसे गर्म
- सूरज के तेवर तल्ख, सड़सों पर सन्नाटा
Satna News: नौतपा के बाद सूरज के तेवर और तल्ख हो गए हैं। यह हम नहीं मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। तापमान हर दिन अपना ही रिकार्ड तोड़ रहा है। मंगलवार को तो अधिकतम तापमान ४३ डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान ४३.१ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जो सामान्य से ४ डिग्री सेल्सियस अधिक है। इतना ही नहीं १० जून को हाईजेस्ट तापमान के साथ सतना जिला रीवा संभाग में सबसे गर्म रहा। रीवा का अधिकतम तापमान ४२.१, सीधी का ४२.४ और सिंगरौली जिले का अधिकतम तापमान ४२ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक १० जून को सामान्य तापमान अधिकतम ३९ डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहा है।
गर्मी से बचने तरह-तरह के जतन
तेज धूप और भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। शहरी हो या ग्रामीण क्षेत्र सुबह १० बजे के बाद सडक़ों पर सन्नाटा देखने को मिलता है। जरूरी होने पर लोग गर्मी से बचाव के पूरे जतन कर बाहर निकल रहे हैं। रात में भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ४-५ दिनों तक मौसम इसी तरह सितम ढाएगा। पश्चिमी हवाओं की वजह से अभी तापमान के और बढऩे का अनुमान है।
रीवा संभाग की स्थिति
अधिकतम तापमान डिसे में
सतना ४३.१
रीवा ४२.८
सीधी ४२.४
सिंगरौली ४२
Created On :   11 Jun 2025 6:05 PM IST