- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- इंजीनियर और ठेकेदार पर कार्रवाई की...
शहडोल न्यूज: इंजीनियर और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग,

डिजिटल डेस्क शहडोल बस स्टैंड से इंदिरा चौक के बीच बदहाल व जर्जर सडक़ की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। सडक़ की दुर्दशा पर प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित कर खस्ताहाल सडक़ से आमजनों की परेशानी का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि सडक़ निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार नगरपालिका के संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर यदि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सडक़ को सुगम एवं आवागमन योग्य नहीं बनाया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक में टेंट लगाकर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया जाएगा। शनिवार को पैदल मार्च के दौरान जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी सहित नीरज द्विवेदी, कुलदीप निगम, सुनील खरे, अनुज मिश्रा, प्रभात पांडेय, जीतेंद्र सिंह, पीयूष शुक्ला, प्रीतेश द्विवेदी, प्रमोद जैन, प्रीतम दास सोनी, अनुपम गौतम, अभिषेक शुक्ला, हीरालाल प्रजापति, दनिश अहमद, ओमप्रकाश चौधरी, कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सडक़ की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा इस मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन हैं।
Created On :   6 Sept 2026 2:19 PM IST
Next Story












