शहडोल न्यूज: शहरों में ठेला व गांवों में कहीं भी मिल रही शराब

शहरों में ठेला व गांवों में कहीं भी मिल रही शराब
आबकारी विभाग द्वारा बड़ी मात्रा में शराब और महुआ लाहन जब्त किए जाने के बावजूद शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री थमती नजर नहीं आ रही है
डिजिटल डेस्क शहडोल जहरीली शराब से होने वाली जनहानियों के मामले जिले में अभी सामने तो नहीं आए हैं, लेकिन शराब का अवैध कारोबार जरूर खूब फल फूल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा बड़ी मात्रा में शराब और महुआ लाहन जब्त किए जाने के बावजूद शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री थमती नजर नहीं आ रही है। शहर के अनेक ठेलों व दुकानों में शराब मिल जाती है, वहीं गांवों में पैकारी पर रोक नहीं है। आबकारी विभाग ने हाल ही में 3 से 6 सितंबर के बीच कार्रवाई करते हुए 140 किलो महुआ लाहन और 57 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 20 प्रकरण दर्ज किए। इससे पहले अप्रैल से अगस्त के बीच भी विभाग द्वारा 549 प्रकरण बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा भी कुछ महीनों में 3 हजार से अधिक शराब जब्त की है।

Created On :   9 Sept 2026 3:31 PM IST

Tags

Next Story