- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- ‘उधार’ के डॉक्टरों के भरोसे निपनिया...
शहडोल न्यूज: ‘उधार’ के डॉक्टरों के भरोसे निपनिया सीएचसी

डिजिटल डेस्क शहडोल जिला मुख्यालय से 115 किलोमीटर दूर ब्योहारी तहसील का निपनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उधार के डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है। ब्योहारी सिविल अस्पताल में पदस्थ 2 चिकित्सक डॉ. आरके पांडेय और डॉ. प्रशांत शर्मा की ड्यूटी 35 किलोमीटर दूर निपनिया सीएचसी में लगाई गई है तो दोनो डॉक्टर सप्ताह में 2-2 दिन क्रमश: सोमवार-मंगलवार और गुरूवार व शुक्रवार को ही मरीजों के परीक्षण के लिए यहां आते हैं। शेष 3 दिन यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सों के भरोसे ही चलता है। यहां तय कोटा अनुसार स्टॉफ नर्स भी पदस्थ नहीं हैं। इनमें दीपाली नागपुर, प्रकाशवती बैगा और उमेश्वरी रहंगडाले शामिल हैं। सप्ताह के तीन दिन यह सीएचसी इन्ही तीन नर्सों के भरोसे चलता है। जाहिर है इसका सीधा नुकसान मरीजों को हो रहा है। खासबात यह है कि निपनिया सीएचसी में पहले डॉ. विकास गुप्ता की पदस्थापना 19 जुलाई को की गई थी तो उन्होंने तत्कॉलीन कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को परेशानी बताई। इसका असर यह हुआ कि डॉ. विकास की ड्यूटी एक भी दिन नहीं लगी और अन्य दो डॉक्टरों की लग गई। निपनिया के लोगों की मांग है कि ब्योहारी से ही ड्यूटी लगानी है तो वहां पदस्थ 7 से ज्यादा डॉक्टर में सबकी ड्यूटी एक-एक दिन लगाई जानी चाहिए। बतादें कि ब्योहारी में वर्तमान में बीएमओ निशांत सिंह परिहार सहित मेडिकल ऑफीसर डॉ. शुभम पटेल, डॉ. मौसमी गुप्ता, डॉ. डीके पारासर, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. विकास गुप्ता सहित अनुबंध में पांच साल के अनुबंध में डॉ. नागेंद्र कुशवाहा और एक साल के अनुबंध में डॉ. आशुतोष महावर पदस्थ हैं।
Created On :   9 Sept 2026 3:29 PM IST
Next Story












