- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- हर गली में गड्ढे, सडक़ का नामोनिशान...
Shahdol news: हर गली में गड्ढे, सडक़ का नामोनिशान मिटा

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
कमिश्नर बंगला रोड, घरौला मोहल्ला, पटेल नगर, सिंहपुर रोड व सोहागपुर में गड्ढों के कारण कई स्थान पर सडक़ों का नामोनिशान ही मिट गया है। खस्ताहाल सडक़ों की ऐसी हालत संभागीय मुख्यालय में है। यहां गली मोहल्ले से लेकर मुख्य बाजार क्षेत्र की सडक़ें और मॉडल रोड में जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सडक़ें ऐसी भी हैं, जहां कुछ माह पहले निर्माण के बाद जगह-जगह गड्ढे हो जाने से निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। गड्ढों से परेशान वाहन चालकों ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। खराब सडक़ के कारण लोग हादसे का शिकार होकर चोटिल भी हो रहे हैं। कमिश्नर बंगला रोड- इस सडक़ पर प्रतिदिन दिन कमिश्नर सुरभि गुप्ता, जिला पंचायत सीइओ शिवम प्रजापति और न्याय विभाग के लोगों का आना जाना होता है। खराब सडक़ की यह हालत कई महीने से है। घरौला मोहल्ला रोड- इस सडक़ पर प्रतिदिन विशिष्ट जनप्रतिनिधियों के साथ ही सभ्रांत नागरिकों का आवागमन होता है। घरौला हनुमान मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी खस्ताहाल सडक़ से परेशान हैं। बुढ़ार चौक-बस स्टैंड रोड- बुढ़ार चौक से बस स्टैंड के बीच नगर पालिका द्वारा मॉडल रोड निर्माण के लिए सडक़ की खुदाई तो कर दी गई पर निर्माण का काम दो माह बाद भी प्रारंभ नहीं हुआ। किसी भी निर्माण में लापरवाही का यह बड़ा उदाहरण बन गया है।
Created On :   3 Sept 2026 11:37 AM IST












