Sidhi news: पेड़ पर मिला लटका मिला युवक का शव

पेड़ पर मिला लटका मिला युवक का शव

डिजिटल न्यूज़ सीधी

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव घर से महज 100 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ पर लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम जेठुला के भठवा टोला निवासी शिवप्रसाद यादव पिता शिवमूर्ति यादव उम्र 25 वर्ष बुधवार रात तक घर में मौजूद थे। गुरुवार सुबह जब वह घर में दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर आम के पेड़ पर उनका शव लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चाओं का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? वह घर से इतनी दूर कैसे पहुंचा और घटना के पीछे क्या वजह रही? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थाना प्रभारी राजेश पांडेय के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Created On :  

Tags

Next Story