Sidhi news: पुलिस अधीक्षक ने थाना भुइमाड़ के शस्त्रागार का किया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने थाना भुइमाड़ के  शस्त्रागार का किया वार्षिक निरीक्षण

डिजिटल न्यूज़ सीधी

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने विगत दिवस थाना भुइमाड़ का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों का सूक्ष्मता से परीक्षण करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली, लंबित मामलों के निराकरण तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान 1 नवंबर 2025 से 30 अक्टूबर तक की अवधि के मर्ग, अपराध, अप. दीगर जरायम, समन एवं गिरफ्तारी रजिस्टर, स्थायी वारंट, ड्यूटी रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, चरित्र सत्यापन एवं फर्द चालान सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के संधारण एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद थाना मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर उपलब्ध शस्त्रों और एम्यूनेशन का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने शस्त्रों के सुरक्षित रखरखाव तथा संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

पलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, पुलिस बल की कार्यप्रणाली, लंबित अपराधों एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Created On :  

Tags

Next Story