सीधी न्यूज: पति बना हैवान ! पत्नी के मुंह में डाला चाकू, बेटी का चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार...

आरोपी ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने का किया प्रयास,

डिजिटल डेस्क सीधी रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पति और पिता के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहा सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में एक शख्स घर पहुंचते ही हैवान बन गया। उसने पत्नी से विवाद करते हुए चाक़ू उठा लिया और पत्नी के मुह मे चाक़ू ठूंस दिया। घटना के दौरान जब पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई तो उसने अपना गुस्सा 6 साल की मासूम बेटी पर उतरकर बच्ची का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

वाही चाकू के हमले से पत्नी अभी घायल है।

दरअसल रिश्तो को शर्मसार करती यह ख़ौफ़नाक वारदात ग्राम पंचायत ममदर की है जहां पत्नी सावित्री केवट

को घायल अवस्था में संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है उसका पति उमेश केवट तालाब में सिंघाड़ा का व्यापार करता है।

घायल पत्नी ने बताया कि मुताबिक आरोपी बीती रात तकरीबन 12:00 बजे तालाब से घर आया था। घर के अंदर सावित्री अपने दो बच्चों एवं देवर राजेश केवट के साथ सो रही थी तभी आरोपी ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

पत्नी जब जान बचाकर भागी तो आरोपी ने बच्ची पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किया जिसके कारण बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम रीवा के संजय गांधी अस्पताल मे कराया गया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी देवर राजेश केवट का कहना है कि उसने बचाने का प्रयास किया था, लेकिन बाद मे वह अपनी जान बचाकर भाग गया।

परिजनों का कहना है कि उमेश केवट ने अचानक अपना दिमागी संतुलन खो दिया था। हालांकि कमरे के अंदर ऐसा क्या था यह तो पुलिस के लिए जांच का विषय है।

फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी उमेश केवट को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


Created On :  

Tags

Next Story