Sidhi news: मेहनत से बदल गई सविता की किस्मत

डिजिटल न्यूज़ मझौली/सीधी
जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर एवं विकासखंड मझौलीमुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर ग्राम गजरी की रहने वाली सविता कुशवाहा ने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में भी परिवर्तन आएगा स्व सहायता समूह का गठन इन्होंने किया नव स्व सहायता समूह की निर्माण बचत बैठक करना चालू किया एकीकृत कृषि संकुल अंतर्गत गांव जुड़ने के बाद इन्होंने नव सहायता समूह से ऋण के रूप में प्राप्त राशि से ₹50000 लेकर अपना सब्जी उत्पादन का काम चालू किया सब्जी उत्पादन में हर सीजन की सब्जी के द्वारा उत्पादित की जाती है एवं स्थानीय बाजार मझौली एवं साप्ताहिक बाजारों में बेची जाती है महान चौराहा में ठेला लगाकर भी उनके पति के द्वारा सब्जी को बेचा जाता है लगातार मेहनत करके प्रतिमाह 13से 14000 रुपए उनके द्वारा कमाए जा रहे है |आज उनके बैंक खाते में भी लगभग 50000 बचत खाते में है बच्चे अच्छी स्कूल में पढ़ रहे हैं समाज की मुख्य धारा में जुड़ चुकी है इसके लिए वह ग्रामीण आजीविका मिशन को धन्यवाद देती है|
इनका कहना है कि समूह से उनके जीवन में परिवर्तन आया एकीकृत कृषि संकुल के माध्यम से उन्हें लगातार तकनीकी जानकारी प्राप्त होती गई जिसके कारण वह बेहतर ढंग से व्यावसायिक शक्ति का काम कर रहे हैं आज वह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है और अपने समाज के लिए लोगों को कहना चाहते हैं कि सभी कोई आगे बढ़े एवं प्रगति के पथ पर बढ़े आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना को पूरा करें|
Created On :  
