Umaria News: लवजिहाद करने वालो के घर गिराओ, नारेबाजी कर हिन्दू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

लवजिहाद करने वालो के घर गिराओ, नारेबाजी कर हिन्दू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
चंदिया थाना क्षेत्रांतर्गत हफ्तेभर के भीतर दो युवतियों के साथ अलग-अलग घटनाओं में दुष्कर्म की घटना व ब्लैकमेलिंग से लोगों में नाराजगी है। सोमवार को हिन्दूवादी संगठनों के बैनरतले काफी संख्या में लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।

Umaria News: चंदिया थाना क्षेत्रांतर्गत हफ्तेभर के भीतर दो युवतियों के साथ अलग-अलग घटनाओं में दुष्कर्म की घटना व ब्लैकमेलिंग से लोगों में नाराजगी है। सोमवार को हिन्दूवादी संगठनों के बैनरतले काफी संख्या में लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सोमवार की दोपहर विश्वहिन्दू परिषद व बजरंग दल महाकौशल प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में यह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में उमरिया के साथ ही अन्य जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे थे।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि चंदिया क्षेत्र में दो दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में डॉ. मो. हारून खान द्वारा अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवती के साथ धोखे से दोस्ती कर दैहिक शोषण किया गया। यही नहीं आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए भी ठगे गये। इसी तरह एक अन्य घटना में १९ वर्षीय युवती के साथ भी दैहिक शोषण किया गया है। संगठन का कहना है डॉ. हारून द्वारा पूर्व में भी कटनी जिले में इस तरह की घटनाए की गई हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इसकी जांच कर कड़ी सजा दिलाए। साथ ही इनके मकान की जांच कर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की जाए।

Created On :   7 July 2026 1:47 PM IST

Tags

Next Story