रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में चार गंभीर, निजी बस की टक्कर से दोपहिया सवार की मौत

अलग-अलग हादसों में चार गंभीर, निजी बस की टक्कर से दोपहिया सवार की मौत
  • अलग-अलग हादसों का दिन
  • चार ही हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, यवतमाल| दो दोपहिया के बीच टक्कर होने के दो अलग-अलग हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पहला हादसा लाडखेड थाना क्षेत्र में 21 जनवरी को दोपहर 4 बजे के दौरान नेर से कुछ दूरी पर हुआ। इस घटना को लेकर शिरसगांव निवासी फरियादी केशव अघम(61) द्वारा लाड़खेड़ थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक फरियादी का भाई संजय यशवंत अघम(55) उनकी दोपहिया क्रमांक एमएच 29 एजी 1507 से शिरसगांव की ओर जा रहा था। इस बीच नेर-यवतमाल मार्ग पर दोपहिया क्रमांक एमएच 29 एएच 3303 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाकर संजय की दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मामले में दर्ज शिकायत पर लाड़खेड़ पुलिस ने सोमवार को आरोपी दोपहिया चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना दारव्हा थाना क्षेत्र में ग्राम शेलोडी के पास रविवार को दोपहर में हुआ। जिसकी शिकायत करजगांव निवासी फरियादी ओमप्रकाश पवार(60) ने दारव्हा थाने में दर्ज करायी है। बताया गया कि फरियादी ओमप्रकाश अपने दामाद और नाती के साथ रविवार को दोपहर में अपनी दोपहिया से गांव जा रहा था। तभी बिना नंबर प्लेट की दोपहिया के चालक ने ओमप्रकाश की दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में फरियादी के साथ उसके दामाद और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस मामल में दर्ज शिकायत पर दारव्हा पुलिस ने आरोपी दोपहिया चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में आगे की जांच शुरू है।

निजी बस की टक्कर से दोपहिया सवार की मृत्यु

इसके अलावा एक हादसे में दोपहिया चालक ने बिना नंबर प्लेट के अपने वाहन को तेज गति में लापरवाही से चलाते हुए निजी बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोपहिया सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक का नाम नांदेड़ जिले के माहुर तहसील के ग्राम अंजनखेड निवासी सम्यक भोजाजी पाटील(25) बताया गया है। यह दुर्घटना महागांव तहसील के ग्राम काऊरवाडी फाटा के पास रविवार की शाम के दौरान हुई। इस घटना को लेकर निजी बस के चालक उमरखेड निवासी सुनील शिंगणकर(47) ने महागांव थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज शिकायत पर महागांव पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

Created On :   31 Jan 2024 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story