- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- जीना मरना तेरे संग - पति की मौत के...
Arni News: जीना मरना तेरे संग - पति की मौत के कुछ घंटों बाद ही पत्नी ने तोड़ा दम, आस-पास हुआ संस्कार

- पति- पत्नी की मौत से टाकली ग्राम में शोक
- शनिवार दोपहर एक बजे पति की मौत के बाद रविवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया
- दोपहर साढ़े तीन बजे पत्नी ने भी दम तोड़ दिया
Arni News. राजेश माहेश्वरी. "जीना मरना तेरे संग" ऐसे दंपति, जिनके जीवन का हर पल एक-दूसरे के साथ बीता, सुख-दुख, हंसी-आंसू, संघर्ष और सफलता सब साझा किए। साथ जीना सीखा और एक-दूसरे के बिना जीवन की कल्पना भी न की हो। जब पति का निधन हुआ, कुछ घंटों बाद ही पत्नी भी इस संसार से विदा हो गई। मानो दोनों का प्रेम आत्माओं तक जुड़ा हो। टाकली ग्राम में एक दंपति के साथ ऐसे ही कुछ हुआ। दोनों ने अंतिम यात्रा भी कुछ घंटों के अंतराल में ही पूर्ण की। उधर बेटे पिता की चिता को आग देकर घर लौटे, इधर कुछ घंटों में मां ने भी दुनिया छोड़ दी।
पति- पत्नी की मौत से टाकली ग्राम में शोक
शनिवार दोपहर एक बजे पति की मौत के बाद रविवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। गोपालदास राठी की उम्र 87 साल और बसंती गोपालदास राठी की उम्र 85 साल थी। आर्णी से 35 किलोमीटर दूर ग्राम में इस दुखद घटना की चर्चा है। दंपति खेती कर गुजर बसर कर रहे थे। गोपालदास की 4 दिन पहले तबियत बिगड़ी थी। इसके बाद उनका निधन हो गया। तीन बेटों ने सभी रिश्तेदारों को जानकारी दी। बेटों ने बताया दोनों की तबियत खराब चल रही थी।
बेटे विजय, जगदिश और दीपक ने माता-पिता का मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया। बेटियों में पद्मा, शोभा, भारती अपने परिवार के साथ आ गईं, सभी पिता के बाद मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। दोनों का संस्कार आस-पास किया गया।
देखा जाए, तो पति की मौत के बाद पत्नी का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। जिस साथी के साथ उसने जीवन के सुख-दुख बांटे, उसके बिना हर दिन नई चुनौती बन जाता है। कुछ मामलों में गहरे सदमे और भावनात्मक लगाव के कारण पति की मौत के कुछ समय बाद ही पत्नी भी संसार छोड़ देती है। इसे सच्चा प्रेम माना जा सकता है।
Created On :   6 July 2025 8:42 PM IST