पांढरकवड़ा: नागोबा देवस्थान ने बोरेले और पंधरे का किया सत्कार

नागोबा देवस्थान ने बोरेले और पंधरे का किया सत्कार
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजित किया
  • आध्यात्मिक श्लोक वंदना

डिजिटल डेस्क, पांढरकवड़ा (यवतमाल) श्री नागदेवता मंदिर घाटंजी की ओर से शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत बोरेले और शास्त्रीय नृत्यांगना स्नेहा पंधरे(नागपुर) का नागोबा देवस्थान की अेार से सत्कार किया गया। यहां नागदेवता यात्रा आयोजित की गई है। इस समय समिति के अध्यक्ष विट्‌ठल राऊत,उपाध्यक्ष संजय जाधव, वासुदेव राठोड,दीपक चौधरी, अजाब लेनगुरे और समिति के सभी सदस्यों ने हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दोनों मान्यवरों को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया। रजनीकांत बोरेले ने आध्यात्मिक श्लोक वंदना कर विचार व्यक्त किए। ब्रज, भजन और शिव पोवाडा ने उपस्थितों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान परिसर हर-हर महादेव से गूंज उठा था। साथ ही घाटंजी तहसील के ग्राम जरंग में 20 से 26 मार्च 2024 के बीच शिवमहापुराण आयोजित करने की घोषणा इस समय की गई। इस समय मंच पर कत्थक नृत्यांगना स्नेहा पंधरे ने शास्त्रीय नृत्य पेश किया।

गायन चंद्रशेखर राठोड,तबला वादन सचिन वालगुंजे व स्वामी सांभजवार ने किया। मंच पर रजनीकांत बोरेले, सेवानिवृत्त पीएसआई आनंद मडावी उपस्थित थे। 10 हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया। इनमें महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। उपस्थितों का आभार समिति के अध्यक्ष विट्‌ठल राऊत, उपाध्यक्ष संजय जाधव और समिति सदस्योंं ने माना।

Created On :   19 Dec 2023 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story