IPL Orange Cap: गुजरात के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर विराट कोहली ने मारी लंबी छलांग, ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। आईपीएल 2026 के इस 34वें मैच में बेंगलुरु के सबसे बड़े बैटर विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई। वह अब टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। अपनी पारी का 76वां रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
टूर्नामेंट के टॉप-5 रन स्कोरर
विराट ने अपनी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, जो इससे पहले ऑरेंज कैप होल्डर थे। विराट कोहली के 7 मैचों में अब 328 रन हो चुके हैं। वहीं अभिषेक शर्मा के नाम 7 मैचों में 323 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं, उन्होंने 7 मैचों में 320 रन बनाए हैं। चौथे पायदान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनके नाम 7 मैचों में 297 रन दर्ज हैं। पांचवे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर संजू सैमसन का नाम है। उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में 7 मुकाबलों में 293 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए हैं।
यह भी पढ़े -'वो कैच नहीं मैच छोड़ा था..', RCB के खिलाफ जीत जाती GT, वाशिंगटन की एक गलती टीम को पड़ गई भारी
मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस सीजन में पहली बार खेल रहे जैकेब बेथेल 10 गेंदों में केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रनों की तूफानी पार्टनरशिप की और टीम की जीत की नींव रखी। पडिक्कल ने जहां 27 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 12 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
Created On :   25 April 2026 2:52 AM IST













