DC vs PBKS Match Preview: IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला, पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, जानें हेड-टू-डेट रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। पॉइंट्स टेबल में इस समय पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 दिल्ली और 17 पंजाब किंग्स ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 आरआर अपने घरेलू मैदान पर एसआरएच से हिसाब बराबर करने उतरेगी, ऐसे हैं हेड-टू-हेड आंकड़े
पंजाब किंग्स सीजन की सबसे सफल टीम अब तक
पंजाब किंग्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल 254 रन लखनऊ के खिलाफ बनाया है। टीम की ताकत उनकी गहरी बल्लेबाजी है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह (211 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (208 रन) शानदार फॉर्म में हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी टीम को मजबूती दी है। कोनोली 223 रनों के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की चौकड़ी लगातार विकेट ले रही है। अर्शदीप सिंह 6 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।
पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 98 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ।
यह भी पढ़े -AAP छोड़ने वाले सबसे अमीर राजिंदर गुप्ता, राघव चड्ढा समेत अन्य 6 सांसदों के पास कितनी है संपत्ति?
मौसम
25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना न के बराबर है। तापमान 30-35°C के आसपास रहने और उमस भरी स्थिति की उम्मीद है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
Created On :   25 April 2026 11:28 AM IST












