IPL 2026: आज के दूसरे मुकाबले में होगी राजस्थान और हैदराबाद की भिड़ंत, अभिषेक और वैभव पर होंगी नजरे

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आईपीएल 2026 में आज दो (35वां, 36वां) मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। वहीं दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम को 7 बजे फेंका जाएगा।
यह इस सीजन में दूसरी बार होगा जब दोनों टीमों की टक्कर होगी। इससे पहले 13 अप्रैल को दोनों के बीच मैच खेला गया था, जिसमें हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से पटखनी दी थी। दोनों ही टीमें अब तक 7-7 मैच खेल चुकी हैं, जिनमें से 4 में हैदराबाद को और 5 में राजस्थान को जीत मिली है। प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान तीसरे और सनराइजर्स चौथे पायदान पर है।
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद ने 13 मैचों में और राजस्थान ने केवल 9 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं बात करें सवाई मानसिंह स्टेडियम की तो यहां दोनों के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से दोनों टीमों को दो-दो बार जीत हासिल हुई है।
मैच में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें होंगी। दोनों का ही इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। अभिषेक ने जहां 7 मैचों में 216 के स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने इस साल 7 मुकाबलों में अभी तक 254 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और लियम लिविंग्सटन।
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे।
Created On :   25 April 2026 4:20 PM IST












